google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर के समस्याओं के समाधान के लिए  समाजिक कार्यकर्ता अरविंद ने कार्यापालक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


समाज जागरण दीपक सरकार

पेयजल संकट सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर कार्यापालक अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया

छतरपुर: नगर पंचायत छतरपुर में कई समस्याएं विद्यमान हैं। जिनके समाधान हेतु सामाजिक कार्यकर्ता सह छतरपुर विकास मंच के अध्यक्ष और झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय महामंत्री अरविन्द गुप्ता चुनमून ने नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी को समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि नगर पंचायत में योजनाओं के चयन, सन्चालन और क्रियान्वयन हेतु योजना समिति का गठन किया जाए।  साथ ही सिविल सोसाइटी की भी मदद ली जाय। नगर में जलसंकट से ग्रसित क्षेत्रों में टैंकर द्वारा पानी सप्लाई सुनिश्चित करवाया जाए। नगर के जपला मोड़, सरैडीह मोड़, रामगढ़, मदनपुर, भेरवाडीह मोड़, बाज़ार परिसर, मंदेया सूर्य मंदिर के पास लगाए गए हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए। नगर पंचायत के पैसों से दूसरे गैर जरुरी स्थलों पर योजनाओं के चयन में मनमानी बन्द की जाये। सूर्य मंदिर के पास बनाये जाने वाले पार्क का टेंडर हुए एक साल हो गए हैं, लेकिन संवेदक ने काम नहीं लगाया है, इसलिए उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए। नगर में जिम के निर्माण हेतु हुए टेंडर के आलोक में अविलम्ब उसका अधिष्ठापन करवाया जाए। शहर में टूट चुके पैदल पथ के लोहे के बेरिकेड्स की मरम्मत करवाई जाए।
तेनुडीह वार्ड 16 और अनुमंडलीय अस्पताल वार्ड 1 पासवान टोला में खराब पड़े सोलर जलमीनार की मरम्मत कर उसे चालू करवाया जाए।  पीएम आवास के योग्य लाभुकों के घरों का नगर पंचायत द्वारा खुद सर्वे करवा कर उनका आवास चयन किया जाए जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थी। ज्ञापन सौंपने के बाद अरविन्द ने कहा कि जल संकट से निबटने को लेकर नगर पंचायत की तैयारी तो सन्तोषजनक है लेकिन अन्य समस्याओं का समाधान आवश्यक है। ऐसे में नगर पंचायत को उनके समाधान की दिशा में ठोस और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही नगर पंचायत को उन्होंने हिदायत भी दिया कि नगर पंचायत कार्यालय को बिचौलिया और दलालों से मुक्त करवाएं कार्यापालक अधिकारी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)