-नगर निकाय चुनाव 2023
-भाजपा नेता मंटन वर्मा की मां हैं निर्वाचित चेयरमैन शांति देवी
नित्यानंद सिंह, समाज जागरण
बैरिया (बलिया) : काफी गहमागहमी के बाद कांटे की टक्कर में नगर पंचायत बैरिया के चुनाव में दुबारा कमल का फूल खिल गया है। भाजपा प्रत्याशी शांति देवी ने निर्दल प्रत्याशी पूनम सिंह को 511 मतों से पराजित कर विजयश्री हासिल कर बैरिया नगर पचांयत अध्यक्ष पद का सीट भाजपा की झोली में डाल दिय।
भाजपा प्रत्याशी शांति देवी को कुल 6885 मत मिले हैं, जबकि पूनम सिंह को 6374 मत प्राप्त हुआ। सपा के प्रत्याशी अमरावती देवी को महज 161 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के रिंटू वर्मा को 67 मत, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गायत्री देवी को 72 मत मिले हैं।निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता को 8 मत, पिंकी को 39 मत, लालझरी को 48 मत, सुगान्ती देवी को 247 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी शांति देवी पत्नी शिवदयाल वर्मा व निर्दल प्रत्याशी पूनम सिंह पत्नी हरि सिंह के अलावा बाकी 7 प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। मतगणना संपन्न होने के तत्काल बाद निर्वाचन अधिकारी/ उप जिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्र ने विजयी प्रत्याशी शांति देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। वही एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने अपनी चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था में नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके आवास तक सकुशल पहुंचाया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



