google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दी जनता को बधाई

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

बलिया : नगर पंचायत मनियर एवं बासडीह में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा नगर पंचायत सहतवार में सपा समर्थित उम्मीदवार को विजय श्री दिलाने के लिए क्षेत्रीय जनता को बहुत बहुत बधाई। उक्त बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष और सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कही है।
कहा इस चुनाव में क्षेत्रीय जनता ने जो विश्वास समाजवादी पार्टी के प्रति दिखाया है उस विश्वास के लिए मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आप को विश्वास दिलाता हूं कि बासडीह विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण हेतु समाजवादी पार्टी आप की आवाज बन कर पूर्ण रूप से आप के साथ खड़ी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)