
*
विकास शर्मा दैनिक समाज जागरण बिजनौर
नगीना। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर निकाय के चुनावों को लेकर डाक बंगले पर आयोजित की गई । बैठक में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत अग्रवाल ने दिए नगर पालिका चुनाव जीतने के गुर। बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के चुनाव मे भाजपा की जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया । बैठक में अजीत अग्रवाल, नीरज विश्नोई, रोहित रवि, अरुण शर्मा, आदि राठौर, गोपाल शर्मा,सचिन शर्मा,गर्वित चौधरी, धर्मेंद्र राठी, प्रहलाद कुशवाहा, ओमपाल सैनी एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



