google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 3 के कैमिकल फैक्टरी मे लगी भीषण आग



देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी

नोएडा सेक्टर तीन के सी ब्लॉक स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी है। आग इतनी भीषण है कि इसका धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। आग लगते ही फैक्ट्री और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग में कोई फंसा है या नहीं, अभी इसका पता नहीं चल सका है।

आग लगने की ये घटना सेक्टर-तीन स्थित टी सीरीज चौराहा और सेक्टर-दो फायर स्टेशन के बीच हुआ है। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची थीं। आग की लपटें काफी तेज हैं। आग लगने सेे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)