दिल्ली में जींस कटिंग करने वाला बन गया नकली नोटो का सौदागर
शाहजहांपुर के थाना काँट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना निगोही निवासी साहिल हसन उर्फ़ सन्ने को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 500 रुपये के 129 और 200 रुपये के 25 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 69,500 रुपये है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया है।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा पुलिस पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह दिल्ली में जीन्स कटिंग का काम करता है, वहीं उसकी पहचान कासगंज निवासी फाजिल से हुई। फाजिल ही उसे नकली नोट उपलब्ध कराता था। साहिल ने 50,000 रुपये के बदले 1 लाख रुपये के नकली नोट खरीदे थे। इनमें से 30,500 रुपये के नोट उसने पहले ही बाजार में चला दिए थे। बाकी बचे नोट वह शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में खपाने आया था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



