दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़: नगर परिषद सभागार, पाकुड़ में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 को सफलतापूर्वक मनाने की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष की आयु तक के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। इसके तहत जिलेभर में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सहिया के माध्यम से एलबेंडाजोल की दवा बच्चों को खिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो बच्चे 15 सितंबर को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 19 सितंबर को आयोजित मॉप-अप राउंड के दौरान दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशल कुमार सिंह, नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, सिटी प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। 15 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को पिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की दवा
दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़: नगर परिषद सभागार, पाकुड़ में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 को सफलतापूर्वक मनाने की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष की आयु तक के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। इसके तहत जिलेभर में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सहिया के माध्यम से एलबेंडाजोल की दवा बच्चों को खिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो बच्चे 15 सितंबर को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 19 सितंबर को आयोजित मॉप-अप राउंड के दौरान दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशल कुमार सिंह, नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, सिटी प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.