google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

राहुल कुमार, किशनगंज

आगामी दिनांक – 13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की अपेक्षा है। अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो इस हेतु सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के सचिव ओम शंकर द्वारा कई बैठक की गई | प्रथम बैठक अभियोजन पदाधिकारिगण के साथ हुई। द्वितीय बैठक अनुमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीगण के साथ हुई तथा अंतिम बैठक पुलिस उपाधीक्षक (मु०), किशनगंज के साथ हुई।
बैठक में सभी संबंधितों को राष्ट्रिय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया गया तथा पुलिस उपाधीक्षक (मु०), किशनगंज को निर्देश दिया गया कि उक्त लोक अदालत में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इस हेतु विभिन्न थानाओं को भेजे गए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोटिस का तामिला ससमय करवाया जाय तथा अधोहस्ताक्षरी को इसकी सूचना अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज को भेजी जाय।
सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक – 13.07.2024 को किशनगंज न्याय्मंडल में आयोजित कि जाएगी जिसमें पक्षकार व्यवहार न्यायालय में लंबित अपने-अपने शमनीय वादों का निष्पादन सुलह समझौता से करवा सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण आदि से संबंधित मामलों का भी निष्पादन किया जाता है जिसमें आमजन भाग लेकर लाभ्वानित हो सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)