दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पूरे देश में प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है। पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना होता है, जिसका विकास, उत्पादकता, आर्थिक विकास और अंततः राष्ट्रीय विकास पर प्रभाव पड़ता है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु उचित पोषण के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता पैदा करना होता है।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के लिए भारत सरकार एक विशिष्ट थीम तैयार करती है। जिसमें उस साल के थीम के बारे में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाता है। 2022 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम भारत सरकार ने सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर रखा है। जिसके आलोक में मंगलवार 27 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सीडीपीओ विभा कुमारी के नेतृत्व में महिला पर्यवेक्षिका नीलिमा कुमारी संगीता कुमारी राजकुमारी आदि के संयुक्त में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दिवस के अवसर पर रंगोलियां से सजाकर कर विभिन्न तरह के शाक सब्ज़ी फल हरी पत्तेदार सब्जी अंडा आदि का स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सेविकाओं ने अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया। जहां अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने तथा चिन्हित बच्चों को आवश्यकता अनुसार चिकित्सा परामर्श देना साथ ही नवजात शिशुओं के खान-पान में अभ्यास कराने जैसे लोगों को जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक पोषण की जानकारी दी गई गर्भवती माताओं एवं धात्री महिलाओं के खाने में चना गुड़ दाल हरी पत्तेदार सब्जियां दूध व मांस मछली आदि संतुलित आहार के रूप में लेने से फायदे के बारे में जानकारी दीजिए साथ ही छः माह तक बच्ची को केवल स्तनपान तथा 6 माह के बाद पूरक आहार कराने जैसे सलाह दी गई, इसके अलावा संपूर्ण टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दिए। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र की लगभग 3 दर्जन के करीब सेविका मौजूद थीं।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



