दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/ चांदन/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के सभागार मेंं मंगलवार 27 सितंबर को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगी खोज अभियान एलसीडीसी की अहम बैठक आयोजित कर आशा एएनएम एवं पुरुष वॉलिंटियर को अचिकित्सा सहायक अजय कुमार चौहान के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अचिकित्सा सहायक अजय कुमार ने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगी खोज अभियान संचालित किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र की समस्त आशा व पुरूष वालंटियर को घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी को खोजने के लिए प्रशिक्षण दिया गया ताकि कुष्ठ रोगी की खोज कर उपचार उपरांत उन्हें कुष्ठ रोग से मुक्त किया जा सके। तथा कुष्ठ रोग के संदिग्ध व्यक्ति को मुफ्त उपचार कराते हुए सरकार द्वारा प्रति माह 15 सो रुपए दिए जाएंगे साथी उनके आश्रित बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा। मौके पर प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार, आयुष चिकित्सक डॉक्टर भोलानाथ गोराई, डॉक्टर जय किशोर, स्थापना के अजीत कुमार सहित सभी आशा कार्यकर्ता व इनकी सहयोगी पुरुष वालंटियर मौजूद थे।
- # श्रीराम-भरत मिलाप, राज्याभिषेक और डांडिया नृत्य के साथ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य समापन
*सेक्टर-62 में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, देर रात तक डांडिया की धूम; हजारों लोगों ने लिया उत्सव में भाग** **समाज जागरण संवाददाता | नोएडा।** श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की ओर से सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का समापन श्रीराम-भरत मिलाप, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और भव्य डांडिया नृत्य के… - 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
पूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के… - कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतक
नधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही… - मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेश
करीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों… - चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



