google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेशनल कॉलेज बरवाला ने यूरो पब्लिक स्कूल हिसार में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर



हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : नैशनल कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेदा एवं हस्पताल बरवाला द्वारा यूरो पब्लिक स्कूल हिसार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया| इस शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता धर्मपत्नी डॉक्टर कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार के द्वारा रिबन काट कर किया गया| इस शिविर में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. शिवा रामा प्रसाद द्वारा बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का फ्री चेकअप किया गया व दवाइयां वित्तरित की गई| इस शिविर में स्कूल के बच्चों व अभिभावकों सहित 120 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गयी| मुख्य अतिथि डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूरो पब्लिक स्कूल बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करवाना अत्यंत सराहनीय कार्य है| इस अवसर पर यूरो पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रोफेसर मनदीप मलिक, प्रिंसिपल अनीता मलिक, डॉ राजेंद्र सूरा, नेशनल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर शिवा रामा प्रसाद, डॉक्टर प्रवेश कुमारी ओहल्याण, डॉक्टर विकास कुमार समेत अनेक चिकित्सक मौजूद रहे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)