google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधानसभा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

विधानसभा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

 

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

 

कोरबा ।भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर व विधानसभा उपाध्यक्ष राघव साहू अल्ताफ सिद्दीकी की अगुवाई में उमरेली के साथ ही गांवों में पदयात्रा की। इस दौरान कई जगहों पर सभा लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत उमरेली से हुई। पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर व राघव साहू की अगुवाई में पदयात्रा उमरेली से सुखरीकला फरवानी जमनीपाली रिवापार से होते हुए भैसमा तक किया गया

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता महापुरुषों के जयकारे लगाते रहे व केंद्र सरकार की गलत नीतियों से हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पद यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राघव साहू ने कहा कि देश की अखंडता को आज जाति धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है। इसलिए भारत जोड़ो अभियान की आज के हालात को देखते हुए आवश्यकता जरूरी हो गई है। आज देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और देश में जाति धर्म को लेकर साम्प्रदायिकता का माहौल बना हुआ है, जिससे भाईचारा खत्म हो रहा है। जबकि इस देश को आजादी दिलाने में सभी धर्मों का बराबर सहयोग रहा है।

भारत जोड़ो अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अल्ताफ सिद्दकी रामकुमार चौहान गंगा देवांगन खिलावन देवांगन संतोष देवांगन  संजय दिवाकर जगदीश यादव व राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)