समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड)वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार नौड़ीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के द्वारा फरारी व वारंटी अभियुक्ति के विरुद्ध समकालीन व संघन छापामारी अभियान 12 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक चलाया गया। इसी क्रम में नौड़ीहा बाजार थाना के वारंटी अभियुक्त संजय भुइयाँ पिता नथुनी भुइयाँ सा० रबदा एवं बैजनाथ मिस्त्री पिता स्व प्रसाद मिस्त्री सा० हरिना दोनों का थाना नौड़ीहा बाजार जिला पलामू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेज दी गई।



