google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर टंडवा मुख्य पथ मे पानी भरे गढ्ढे दुर्घटना का कारण अधिकारी मौन


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) नवीनगर टंडवा मुख्य पथ मे टंडवा थाना अंतर्गत बसडीहा गांव के समीप बड़े बड़े गढ्ढे के कारण सड़क की खराब अवस्था हो गयी है। उक्त सड़क पर बने गढ्ढे आम लोगों के लिये दुर्घटना का कारण बना हुआ है। गढ्ढे मे पानी भरा है जिसमे फंसकर यात्री, मालवाहक व दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जो इस सड़क पर सफर के दौरान जानलेवा साबित हो रहा है। बताते चलें कि खराब सड़क के कारण बीते एक माह में लगभग आधा दर्जन दुर्घटनाएं यहां घट चुकी हैं जिसका खामियाजा यहां के लोगों एवं यात्रियों को उठाना पड़ा है। सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढे हो गए हैं।पानी भरा होने के कारण लोगों को अंदाजा भी नहीं मिल पाता है कि सड़क पर कहां गड्ढा है। जिससे लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। वावजूद इसके प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नही है। वही ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में पहल कर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)