*नबीनगर विधान सभा सीट पर निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं दिग्गजों का भविष्य


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधान सभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते है दिग्गजों के भाग्य का फैसला।एक तरफ जदयू उम्मीदवार के विरोध कर रहे जदयू के पूर्व प्रवक्ता और नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे नबीनगर के प्रखंड प्रमुख लव सिंह अपने पूरे लाव लश्कर के साथ एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार चेतन आनंद का बाहरी प्रत्याशी बताकर विरोध कर रहे हैं।इनका कहना है कि नबीनगर का बेटा ही विधायक बनेगा ।

लव सिंह चेतन आनंद को गंगा पर भेजने की बात कर रहे है तो दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय यादव पूरे जोर शोर से चुनाव मैदान में डटे हुए है। इनकी उम्मीदवारी से राजद उम्मीदवार आमोद चंद्रबंशी को भारी क्षति है।राजद का मुख्य वोट बैंक माई समीकरण है जहां कहा जाता है कि यादव समुदाय लालू यादव को ही अपना नेता मानती है।मंगलवार को निर्दलीय मृत्युंजय यादव ने नबीनगर में ऐतिहासिक भीड़ इकठ्ठा कर अपनी शक्ति प्रदर्शन किया।निर्दलीय मृत्युंजय यादव और राजद प्रत्याशी दोनो ही लालू यादव को भगवान माना है।वही बहुजन समाज पार्टी से स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर बिनोद कुमार भी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए है और गांव गांव घूमकर अपने लिए जन समर्थन जुटा रहे हैं। डॉ बिनोद भी चंद्रवंशी समाज से आते है और इस क्षेत्र के लिए नए नहीं है।

डॉ बिनोद का कहना है कि वे पहचान के मोहताज नहीं हैं पेशे से चिकित्सक रहने की वजह से जाने पहचाने है। उनका कहना है कि चिकित्सक के रूप में सेवा का लाभ इस चुनाव में उन्हें मिल रहा है। ऐसे में नबीनगर विधानसभा सीट पर जदयू के चेतन आनंद,राजद से आमोद चंद्रवंशी और जन सुराज से अर्चना चन्द्र यादव के बीच चुनावी संघर्ष की संभावनाएं है। वैसे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव की नारा का असर अर्चना चन्द्र के चुनावी भविष्य पर भी पड़ेगा।

अर्चना चन्द्र ने प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव यात्रा से ही नबीनगर विधान सभा क्षेत्र में गांव गांव घूमकर जन संपर्क कर अपनी उम्मीदवारी जता दी थी।नबीनगर  विधान सभा क्षेत्र में नबीनगर और बारुण प्रखण्ड के मतदाता शामिल है। अर्चना चन्द्र बारुण प्रखण्ड से है और बारुण प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख भी रही है।अर्चना एक प्रखर वक्ता भी है साथ ही महिलाओं के बीच महिला होने का लाभ भी अर्चना को मिल रहा है।अर्चना का कहना है कि यदि वो चुनाव जीतती है तो जन सुराज पार्टी क्षेत्र की जनता की आवाज बन कर काम करेगी।अब ऐसे में ये देखना है कि नबीनगर विधान सभा सीट पर चेतन आनंद,आमोद चंद्रवंशी , अर्चना चन्द्र यादव या निर्दलीय में कौन बाजी मारता है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)