google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नशे की चपेट में युवा भविष्य

खुले आम बिकते है गांजा व अन्य नशीला पदार्थ।

राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण

विष्णुगढ़।प्रखंड के कई गांव की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट मे आ रही है। 12 से 30 साल के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रही है।युवा वर्ग गांजा व अन्य नशीला पदार्थ का सेवन कर अपना भविष्य चौपट कर रहे है।ऐसे युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।बुधवार की सुबह बगोदर मार्ग स्थित फॉरेस्ट चेकनाका के पास ग्रामीणों ने दो किशोर युवाओं को गंजे के साथ पकड़ा।पूछने पर युवाओं ने बताया पास के ही दुकान से ही गंजे की खरीदारी की।जिसके बाद ग्रामीणों ने हिदायत देकर युवाओं को छोड़ा।वर्तमान में सात मिल क्षेत्र समेत प्रखंड के कई क्षेत्रों खुलेआम गांजा की बिक्री की जा रही है।जिससे सबसे ज्यादा रमुआ,भेलवारा,बेड़ा हरियारा,चेडरा,विष्णुगढ़, कुसुंभा समेत आस-पास क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में हैं।बताते है फॉरेस्ट चेकनाका के समीप दुकानों पर सुबह से रात्रि तक गांजे की बिक्री खुलेआम जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)