दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर के नगर गायत्री मंदिर परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की शाखा नवीनगर का परियोजना सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका उपस्थित रहे।सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष शांति देवी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नवीनगर परियोजना कमेटी के महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उप कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।सम्मेलन में आए सभी अतिथियों का स्वागत फूलमाला और अंगवस्त्र देकर किया गया।सम्मेलन में नवीनगर परियोजना कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें प्रमिला कुमारी को अध्यक्ष, रूपा कुमारी को उपाध्यक्ष, प्रियंका कुमारी और सुनीता कुमारी को सचिव, और रूबी कुमारी और विपिन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। श्रीकांत कुमार सिंह को एक बार फिर महासचिव चुना गया।

#नवीनगर #आंगनबाड़ी #बिहारसमाचार #महिलासशक्तिकरण #संगठन #कमेटीपुनर्गठन #सेविका #सहायिका #समारोह #औरंगाबाद
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



