google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर विधान सभा सीट पर त्रिकोणात्मक संघर्ष जन सुराज ने झोंकी ताकत*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की नेत्री अर्चना चंद्र यादव ने जोरदार प्रचार शुरू कर नबीनगर सीट को त्रिकोणात्मक बना दी है। अर्चना चंद्र यादव ने नबीनगर और बारुण प्रखंड के सैकड़ों गांव में जनसंपर्क कर लोगों का अपार समर्थन हासिल किया है। लोग प्रशांत किशोर के बिहार में बदलाव के नारे से प्रभावित हो रहे हैं और अर्चना चंद्र यादव के समर्थन में उतर आए हैं।अर्चना चंद्र यादव को महिला होने का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। महिलाएं उन्हें “घर की बेटी” मानकर समर्थन कर रही हैं। अर्चना चंद्र यादव ने अपने प्रचार अभियान में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने की कोशिश की है और उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही है।नबीनगर विधानसभा चुनाव में अर्चना चंद्र यादव के मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणात्मक हो गया है।

अर्चना चंद्र यादव का मुख्य मुकाबला जदयू के चेतन आनंद और राजद के आमोद चंद्रवंशी से है। रविवार की शाम नगर पंचायत क्षेत्र में देर शाम तक अर्चना ने जन संपर्क कर आशीर्वाद मांगी।अर्चना का यह संपर्क अभियान लोगो के बीच खासकर महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बन है और लोग अर्चना को वोट देने के लिए उत्साहित है।नबीनगर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। अब सभी की नजरें नबीनगर के मतदाताओं पर टिकी हैं कि वे किसके सिर पर जीत का ताज सजाते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)