
नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी
नजीबाबाद। ब्लॉक के ग्राम इस्सेपुर के ग्राम प्रधान द्वारा कटवाया मंदिर में लगा कई वर्ष पुराना बरगद और पीपल का पेड़ दो हरे भरे पेड़ काटने को लेकर ग्राम वासियों में रोष का माहौल है। वन विभाग का कहना है कि हमारे यहां से कोई परमिशन नहीं कराई गई बिना ही परमिशन के दोनों पेड काट दिए गए। बताते चलें कि ग्राम इस्सेपुर के ग्राम वासियों का कहना है कि गांव के प्रधान डॉ नौबहार सिंह के द्वारा दोनों पेड़ों को को कटवाया गया है। लेकिन वही कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव वालों ने कोई सहमति नहीं दी है कि वृक्ष को कटवाया जाए। पेड़ काटने को लेकर गांव वाले आपस में एकमत नहीं है बिना वन विभाग को सूचना दिए हरे भरे बरगद और पीपल के वृक्ष जहां एक और योगी सरकार बरगद और पीपल के वृक्ष को लगाने के लिए कदम उठा रही है वहीं दूसरी ओर ग्राम इस्सेपुर के प्रधान नौबहार सिंह के द्वारा हरे भरे वृक्षों पर आरा चलवा दिया गया। इन पेड़ों को कटवाने पर ग्रामीणों में रोष है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



