google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनता की समस्याओं पर मिली लापरवाही तो क्षम्य नहीं, समय सीमा में करें हर शिकायत का निस्तारण- जिलाधिकारी

कार्यालय में सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से अधिकारी करे जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट में फरियादियों की जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सुनीं एक-एक समस्या

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, विकास, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें तथा शिकायतकर्ता को प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि जनता को उनकी समस्याओं से शीघ्र निजात मिल सके और उन्हें योजनाओं का समयबद्ध लाभ प्राप्त हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)