google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, ‘गौमाता’ को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ संगठन के तत्वावधान में आज ओबरा नगर में एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे ‘पुराना थाना’ स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय ओबरा तक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ एवं ‘जय गौमाता’ के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनभद्र एवं सनातनी किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर किरन नंदगिरी व विश्व हिंदू महासंघ संगठन के जिलाध्यक्ष सोनभद्र विजय यादव वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समुचित संचालन ब्रिजेंद्र कुमार मिश्र (गौरक्षा प्रकोष्ठ, सोनभद्र) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री राज कुमार यादव, जिला मंत्री विनय श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, शिवा जी, जिला महामंत्री राधा, जिला उपाध्यक्ष पूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।ज्ञापन एवं प्रमुख मांगें: शोभायात्रा के समापन के पश्चात तहसील मुख्यालय पहुँचकर उप-जिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत की गईं: उत्तर प्रदेश में देशी गोवंश (वेदलक्षणा गौमाता) को ‘राज्य माता’ का दर्जा प्रदान किया जाए। ‘गौमाता’ को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने हेतु केंद्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा औपचारिक अनुशंसा भेजी जाए।प्रत्येक जनपद में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल हेतु प्रभावी एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ‘गो-आधारित प्राकृतिक कृषि’ को बढ़ावा देकर रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में अपनाया जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम के अंत में ब्रिजेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)