google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने ब्राउन सुगर के साथ एक भारतीय को लिया हिरासत में

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
गलगलिया(किशनगंज ) । नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने 48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है । हिरासत में लिए गए नागरिक का नाम 23 वर्षीय राहुल मंडल बताया गया है, जो बिहार के किशनगंज जिला का निवासी बताया गया है ।

डीएसपी एवं सूचना पदाधिकारी दिनेश कटुवाल ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल इंडो -नेपाल बॉर्डर आउट पोस्ट से संदेह के आधार पर भारतीय मोटरसाइकिल संख्या बीआर 37 एन 5811 पर सवार राहुल मंडल की जांच की, तो उन्हें 48.550 ग्राम ब्राउन शुगर मिला । बताया गया कि वह भारत से नेपाल ब्राउन शुगर पहुंचाने जा रहा था। सशस्त्र पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कुमारखोड़ को सौंप दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)