वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
नववर्ष के अवसर पर राहत संस्था की सचिव डॉ. फरजाना बेगम ने किशनगंज जिले के जिला पदाधिकारी विशाल कुमार राज से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान डॉ. फरजाना बेगम ने राहत संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी जिला पदाधिकारी को दी तथा आगामी वर्ष में प्रशासन के सहयोग से समाजहित में और अधिक प्रभावी पहल करने पर विचार-विमर्श किया।
जिला पदाधिकारी विशाल कुमार राज ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



