कार्यक्रम के मुख्य अथिति अजित पाल उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल ने किया उद्घाटन*
*समाज जागरण* *राजगढ़ मीरजापुर*/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के गोल्हनपुर गांव में सरदार पटेल स्टेडियम में आज कैनवस की क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 जनवरी को शुरुआत हुई। सरदार पटेल स्टेडियम मैच के अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल रहे। जिसमें पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अजीत पाल को बुके शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अजीत पाल ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए खेल कोई भी हो हार जीत लगा रहता है। मौका मिला तो दोबारा यहां पर फिर आएंगे। चुनार विधायक अनुराग सिंह को भी पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बुके शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यबली सिंह ने किया। जहां पर उद्घाटन मैच भेड़ी और बी आर सी राजगढ़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकासखंड राजगढ़ की टीम 12 ओवर में 50 रन ही बना सकी।
भेड़ी की टीम ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विकासखंड राजगढ़ की खराब गेंदबाजी का भेड़ी के बल्लेबाजों ने फायदा उठाकर मात्र चौथे ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर विजय हासिल कर लिया। इसके बाद दूसरा मैच चंदौली और टीचर्स 11 के बीच खेला गया जिसमें चंदौली की टीम ने 12 ओवर में 160 रन बनाया। टीचर टीचर्स 11 की बल्लेबाजी चार ओवर तक बेहतरीन रही लेकिन पूरी टीम 125 रन पर ही सिमट गई।

सरदार पटेल स्टेडियम गोल्हनपुर मे राज्य स्तरीय विशाल कैनवास क्रिकेट प्रतियोग मे उद्घाटन मैच के भेड़ी खिलाड़ी गेंदबाज अजय कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर राजगढ़ प्रधान संघ के अध्यक्ष इंश पटेल, प्रधान संघ के जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, रामबली सिंह, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, श्याम सुन्दर, सूर्यबली सिंह भारी संख्या में दर्शन और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



