google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निगोहां किसान शिव प्रकाश हत्याकांड: जमीन विवाद में अपहरण कर हत्या, पुलिस ने छठे आरोपी दिलीप को भी दबोचा

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

निगोहां के दखिना गांव के लापता किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छठे आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है वह नगराम का निवासी है। इससे पहले मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सुजीत श्रीवास्तव समेत पांच आरोपी पकड़े जा चुके है पुलिस जांच में सामने आया कि करोड़ों की विवादित जमीन के मुकदमे में हार जाने के डर से आरोपियों ने 15 नवंबर को किसान का अपहरण कर कार में ही गला दबाकर हत्या कर दी थी शव को बीघापुर उन्नाव ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया, ताकि शव की पहचान न हो सके फर्जी आईडी पर लिए मोबाइल-सिम के जरिए दोस्ती कर बनाया शिकार, और मना करने पर जबरन कार में बैठाकर खौफनाक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया पुलिस ने घटनास्थलों की सर्विलांस लोकेशन खंगाल कर राज का पर्दाफाश किया गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार श्रीवास्तव, पिंटू रावत, विनोद, लालू उर्फ नीरज कश्यप, राजू उर्फ राजकुमार
छठा आरोपी दिलीप अब पुलिस की पकड़ में आ गया है निगोहा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त दिलीप कुमार को शुक्रवार निगोहा नगराम मार्ग देवी खेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया जमीन के करोड़ों के सौदे में किसान की जान लेना आरोपियों के लिए भारी पड़ गया डीसीपी निपुण अग्रवाल एडीसीपी रल्ला पल्ली बसथ कुमार के निर्देशन में निगोहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने थाना निगोहा की पुलिस टीम के साथ पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)