विवेक कुमार समाज जागरण संवाददाता
यातायात प्रवाह, सुरक्षा व आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा – डॉ.अजय पाण्डेय दिनांक 12 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत मोहनलालगंज के भाटन खेड़ा में डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 100 साल से अधिक पुरानी सड़क को पुनर्निर्मित कर उद्घाटन कर क्षेत्र वासियों को सौगात दी है, जो पिछले कई दशकों से खराब स्थिति में थी।जिसे पूर्व में किसी भी जनप्रतिनिधि ने तवज्जों नहीं दिया लेकिन चैयरमैन प्रतिनिधि डॉ अजय पाण्डेय सत्यम ने जनता को समस्याओं को गंभीरता से लिया ग्रामवासियों का कहना है इस सड़क का पुनर्निर्माण एक बड़ी उपलब्धि है, जो क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है,
डॉ.अजय पाण्डेय सत्यम ने उदघाटन करते हुए कहा “हम इस सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस परियोजना को पूरा करने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे और आज सड़क का कार्य सम्पूर्ण हो गया है जिसका आज हम उद्घाटन कर रहे हैं इस सी सी सड़क के बनने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा होगी
इस सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को कई फायदे होंगे, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं, इस सड़क के पुनर्निर्माण से वाहन चलाने वालों और पादचारियों के लिए सुरक्षा बढ़ जाएगी व इस सड़क के पुनर्निर्माण से यातायात का प्रवाह सुचारू रहेगा साथ ही इस सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



