google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*थाना एनकेजे क्षेत्र के अन्तर्गत निरंतर हो रही आपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए थाना प्रभारी एनकेजे को सौंपा गया ज्ञापन*


(पुलिस गस्त बढ़ाने की उठी मांग)
कटनी /उपनगरीय क्षेत्र एन. के.जे.क्षेत्र में आये दिन घटित हो रहीं अनैतिक गतिविधियों से क्षेत्र में फैली दहशत को निर्मूल करने हेतु क्षेत्रवासियों का गुस्सा आज फूट कर सड़कों पर उतर कर संघर्ष करते नजर आया।क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन के निष्क्रिय रवैया को सक्रिय करने के मकसद से  क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय पुलिस स्टेशन का घेराव करते हुए, एन. के. जे.थाना प्रभारी श्री यादव को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में लगातार  घटित हो रही घटनाओं में चाकूबाजी, चोरी, डकैती गुंडागर्दी, सट्टा, जुआ, सार्वजनिक स्थानों में शराबखोरी, जैसी समाज विरोधी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग किये ।गौरतलब है कि वर्तमान में उपनगरीय क्षेत्र में आसमाजिक तत्वों की बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों से यहाँ के क्षेत्रीय वासिन्दे अपने आपको पूर्णतः असुरक्षित महसूस करते हुए, दहशतमय में जीवन जीने हेतु विवश हैं। क्षेत्रीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्रीय सभ्रान्त लोग रात रात भर जागकर अपने जान -माल के सुरक्षा  की गारंटी पुलिस प्रशासन से चाह रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र में पूरी रात पुलिस गश्त बढ़ाने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही करने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्रवासियों की चिंता पर सकारात्मक कदम उठाने और उनके द्वारा चाही गयी  जान माल की सुरक्षा पर पहले से कहीं अधिक सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे क्षेत्रवासियों में पूर्व पार्षद एडवोकेट मनोज गुप्ता, कमल पांडेय, आफताब अहमद, विनीत जायसवाल,कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, विवेक विरहा, नारायण प्रसाद समदरिया, दयाराम सिहोटे, प्रेमनारायण पठारिया, सोहन लाल मिश्रा, शिवप्रताप सिंहठाकुर, श्रीमती हेमलता,ओंकार विश्वकर्मा, राजेश शान भाई, बल्लू तिवारी, विजय बक्सरे, चेतन कुशवाहा, शशांक बल्लभदास, जितेंद्र जैन, हेमलता शर्मा, संदीप रजक, विकास सिंह राजपूत, विजय चौधरी,एडवोकेट कैलाश मिश्रा, भुवन बहादुर गुरुंग, जी. पी.विश्वकर्मा, संदीप लौवंशी, आबिद किदवई, अशोक पटेल, मोहम्मद जमील, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एस पी विश्वकर्मा, दीपक चढ़ार, मानव लखेरा, दिनेश पुरोहित, रोशन गुप्ता, सोनू साहू , राजेश साहू, गोपाल अग्रवाल, कृष्णकांत तिवारी, डी डी प्यासी सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)