समाज जागरण दीपक सरकार
पलामू जिले के अंतर्गत विश्रामपुर प्रखंड के घासीदाग पंचायत के राजखाड़(अम्बेडकर नगर)के ग्रामीणों ने धुरिया नदी पर पुल एवं सड़क को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजखाड़ में रोड कजरूकला जाने में धुरिया नदी एक विशाल संकट के रूप में बाधक बनी हुई है,यह नदी कजरू कला घासीदास कौड़िया भूखला अमरवादमर मुसीखाप इत्यादि गांवों को जोड़ने वाली नदी है जिसमें सालों भर पानी का बहाव रहता है बरसात के दिनों में तो उसमें 7 से 8 फीट पानी भर जाता है जिसमें गांव के जन जीवन अस्त-व्यस्त महसूस करते हैं।

कई बार तो गांव के लोग गांव से बाहर नहीं जा पाते, जिसमें जीवन यापन के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है छोटे-छोटे बच्चे मैट्रिक इंटर तक के विद्यार्थियों को महीना तक विद्यालय नहीं पहुंच पाते, बीते दिन 23/08/25 को इसी ग्राम की वृद्धि महिला धनेश्वरी देवी का अचानक तबीयत खराब होने पर उसे गांव के ग्रामीणों के द्वारा बाढ़ में उसे खटिया पर लिटाकर लोग नदी को पर काराय तथा उसे स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंचा पाया साथ ही साथ कजरू कला में रोड राजखाड़ तक जाने के लिए सड़क भी नहीं है दो बार पूर्व विधायक सांसद महोदय के द्वारा देखा गया लेकिन इस पर कोई अभी तक कार्रवाई नहीं किया गया। ज्ञापन के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



