google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उलार्क सूर्य मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार, विकास कार्यों का लिया जायजा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने गुरुवार को अचानक दुल्हिन बाजार प्रखंड के उलार स्थित विश्व प्रसिद्ध उलार्क सूर्य मंदिर का दौरा किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई।

मंदिर पहुँचने पर नीतीश कुमार ने गर्भगृह में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पर्यटन स्थल के रूप में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उलार्क सूर्य मंदिर विश्व की अनमोल धरोहरों में से एक है। उन्होंने बताया कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही इस ऐतिहासिक स्थल को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की गई थी। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 14 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे मंदिर परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चल रहे कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान पालीगंज के एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ-1 राजीवचंद्र सिंह, एसडीपीओ-2 पंकज शर्मा, बीडीओ श्रीनिवास पांडेय के साथ भाजपा नेता अशोक कुमार वर्मा और विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद नीतीश कुमार वापस पटना के लिए रवाना हो गए। मंदिर के जीर्णोद्धार और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की खबर से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)