google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी कृष्णापुर (रसूलपुर) स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 4 जून को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञात हो कि मंदिर की स्थापना 4 जून 2003 को हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष यह आयोजन निरंतर श्रद्धापूर्वक संपन्न होता आ रहा है और क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। सायंकाल आयोजित सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में डूबे रहे।

सुंदरकांड के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल तिवारी, श्यामनारायण तिवारी, सतीश तिवारी, अनुज तिवारी एवं रमेश तिवारी सहित समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)