google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा की डॉ. दीक्षा को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया

नोएडा: पुनर्वास, न्यूरोलॉजी एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोएडा सेक्टर-70 की डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह वाईवाईएस इंडिया द्वारा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RAC) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। समारोह में देशभर से वरिष्ठ और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य और सामाजिक कल्याण क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।


डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव की विशेषज्ञता

उत्तर प्रदेश निवासी और वर्तमान में नोएडा में कार्यरत डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं फाउंडर फर्स्ट रिहैब सेंटर हैं। वे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, ऑर्थोपेडिक स्थितियों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

समारोह के दौरान उन्हें मंच पर ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और गोल्डन मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि डॉ. दीक्षा का कार्य न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्पद है।


डॉ. दीक्षा का संदेश

इस अवसर पर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने कहा:
“यह सम्मान मुझे समाज के लिए और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)