नोएडा समाज जागरण
“ रोज करो, योग करो और फिर मौज करो”
नोएडा सेक्टर 47 के सेन्ट्रल पार्क में आयोजित किया गया “जिला योग उत्सव” लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक योग साधक और योग साधिकाओ नें भाग लिया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान, श्री देशराज गुप्ता रहे। जिन्होने योग साधना और उसका मानव जीवन में महत्व को बड़े ही सरल तरीके से बताया जिसे हजारों के संख्या में उपस्थित योग साधकों नें बड़े ही शांतिपूर्वक श्रवण किया।

दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र, शंखध्वनि एवं सरस्वती बंदना के साथ प्रोग्राम की शुरुआत हुई। आसनों एवं प्राणायाम के साथ ही लोकगीत और योग नृत्य के माध्यम से लोगों को योग के लिए प्रेरित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। इस दौरान जहां श्री देशराज जी ने नियमित योग साधना पर विशेष एवं सारगर्भित चर्चा कर, योग केंद्रों में आकर नियमित योग साधना करने की प्रेरणा दी। तो वहीं श्री योगेश शर्मा ने विशेष दंत मंजन, गरम पट्टी एवं आई वाश कप के उपयोग पर चर्चा एवं लोगो को इसके उपयोग करने की प्रेरणा दी।
भा. यो. संस्थान के जिला प्रधान नोएडा-4 श्री जवाहर लाल जी ने संस्थान का परिचय देते हुए बताया की संस्थान 56 वर्षो से केंद्रों पर निःशुल्क साधना एवं निरभिमान कार्यकर्ताओं का निर्माण कर रहा है जो योग के प्रचार एवं प्रसार में सक्रिय भागीदारी देकर सभी सोसाइटी और सभी सेक्टर में केंद्र खोलकर लोगो को योग से जोड़कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में नोएडा के चारों जिला के योग साधकों की उपस्थिति दर्ज करायी।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








