google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पचपेड़ी थाना क्षेत्र एक ही दिन में मिली दो लाश,,, क्षेत्र में सनसनी का माहौल



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

ग्राम पंचायत गोडाडीह के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश,

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह के जंगल में चिल्हाटी निवासी शनि केवट की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। दोपहर जब गांव वाले जंगल के रास्ते से जानवर को चराते हुए जंगल में गए थे तब उन्होंने देखा कि एक मृत व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है नजदीक में जाकर देखा तो ग्राम पंचायत चिल्हाटी के शनि केवट की पहचान हुई, ग्राम वासियों ने तत्काल उसके परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना पश्चात परिजन मौके पर पहुंचे और पचपेड़ी पुलिस को जानकारी दिया, मौके पर पचपेड़ी पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। शनि केवट जांजगीर जिला के गांव ग्राम पंचायत भुईगांव का निवासी हैं, विगत कई वर्षों से अपने ससुराल ग्राम पंचायत चिल्हाटी में रहते थे, हत्या की आशंका परिजनों द्वारा जताई जा रही है पुलिस जांच में जुटी है।
एक ही दिन में दो दो जगह मौत की खबर होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)