google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा पंंजाबी एकता समिति ने रक्तदान महोत्वस में लिया भाग, आयोजक को सौपा 11 हजार की चेक।

नोएडा स्टेडियम मे आयोजित बल्ड डोनेशन कैम्प ने जहाँ एक तरफ कीर्तिमान बनाया है वही इस महोत्सव में सहयोग करने वाले ने भी कोई कसर नही छोड़ा। यही कारण है कि रक्तदान महोत्सव में 600 से अधिक युनिट एक दिन में प्राप्त कर विभिन्न ब्लड बैंक को सौपने का रिकार्ड बना।

आयोजन में पंजाबी एकता समिति परिवार के सदस्यों नें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जहाँ एक तरफ परिवार के लोगों नें बढ़चढ़कर रक्तदान किया वही दूसरी तरफ संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया। नोएडा पंजाबी एकता समिति परिवार के द्वारा आयोजक लक्ष्मीनारायण मंदिर सेक्टर 56 नोएडा को 11 हजार के चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट द्वारा संस्था के पदाधिकारियो को मोमेंटो एवं शॉल ओढाकर सम्मान किया गया ।जिनमें प्रमुख रूप से चेयरमैन संजीव पुरी, अध्यक्ष विरेंद्र मेहता,महासचिव नरेंद्र चोपड़ा,कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष विनीत मेहता और नवीन सोनी व सचिव बिंदु मेहता सदस्य श्रीमती व श्री संजीव छिब्बर, श्री मती ज्योति छाबरा श्री राजीव छाबरा जी परितोष भूटानी व उपाध्यक्ष विनीत मेहता व नवीन सोनी के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड दान भी किया !! हमारी संस्था के सदस्यों की तरफ से 16 लोगों ने ब्लड डोनेट किया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)