पात्र रेहड़ी-पटरी संचालकों को नियमानुसार बिक्री प्रमाण पत्र दिलाना संगठन का उद्देश्य
**नोएडा।** राष्ट्रीय संगठन रेहड़ी पटरी संचालक की ओर से नोएडा में रेहड़ी-पटरी संचालकों के सत्यापन का अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत संगठन की टीम विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रेहड़ी-पटरी संचालकों की जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों का सर्वे कर रही है।

सत्यापन अभियान में रेहड़ी-पटरी संचालकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। संगठन के मुताबिक अभियान का उद्देश्य केवल आंकड़े एकत्र करना नहीं है, बल्कि नोएडा में लंबे समय से अपना छोटा कारोबार कर रहे पात्र रेहड़ी-पटरी संचालकों को नियमानुसार **बिक्री प्रमाण पत्र** उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना है।
सत्यापन के दौरान **नोएडा सचिव रूप सिंह एवं पहलवान दोहरे की टीम** द्वारा रेहड़ी-पटरी संचालकों की दुकानों पर जाकर सर्वे किया गया। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह सर्वे पूरी तरह स्वैच्छिक है। जो संचालक अपना सत्यापन कराना चाहता है, उसी का सर्वे किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति पर सत्यापन कराने के लिए दबाव या जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
संगठन का कहना है कि रेहड़ी-पटरी संचालक शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में जो लोग कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र हैं, उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन का रिकॉर्ड तैयार कर प्रशासन एवं संबंधित प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
### संगठन ने स्पष्ट किया उद्देश्य
राष्ट्रीय संगठन रेहड़ी पटरी संचालक का कहना है कि उसका स्पष्ट उद्देश्य है कि **नोएडा में कारोबार कर रहे पात्र रेहड़ी-पटरी संचालकों का सत्यापन हो और उन्हें नियमानुसार बिक्री प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।**
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक **श्याम किशोर गुप्ता** ने कहा कि रेहड़ी-पटरी संचालकों के अधिकार एवं सम्मान के लिए संगठन आगे भी इस अभियान को व्यवस्थित रूप से जारी रखेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष पात्र संचालकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।
**राष्ट्रीय संगठन रेहड़ी पटरी संचालक** के मुताबिक सत्यापन अभियान के माध्यम से पात्र रेहड़ी-पटरी संचालकों का रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें नियमानुसार अपने व्यवसाय को संचालित करने में मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



