google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में समाजवादी पार्टी का वृक्षारोपण अभियान जारी, छठे दिन सदरपुर और सेक्टर-35 में लगाए पौधे**

नोएडा।** समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के आह्वान पर 1 से 7 जुलाई तक चल रहे प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61 में अभियान के छठे दिन गांव सदरपुर स्थित बाबा की चौपाल तथा सेक्टर-35 स्थित पेट्रोल पंप के निकट ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया गया।



कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों के जोन, सेक्टर, बूथ और गली-मोहल्लों में वृक्षारोपण कर अखिलेश यादव का जन्मदिन सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उनका दावा था कि वर्ष 2027 में प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और अधिकारियों की तानाशाही से परेशान है तथा वर्तमान सरकार से बदलाव चाहती है।

नोएडा विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने कहा कि नोएडा में जिन प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरुआत समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुई थी, आज भी उन्हीं परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एलिवेटेड रोड, कन्या इंटर कॉलेज, नोएडा शिल्प हाट, नोएडा प्राधिकरण का नया कार्यालय, अंडरपास, नारी निकेतन, मल्टी लेवल पार्किंग सहित कई विकास कार्य समाजवादी सरकार की देन हैं।



उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही आरोप लगाया कि नोएडा के गांवों के साथ विकास के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए वर्ग को उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश सचिव उदय सिंह, विनोद चौहान, शिवम चौहान, चमन सिंह, कुनाल चौहान, एडवोकेट निखिल चौहान, वीरसेन चौहान, मनकू चौहान, सन्नी अस्थाना, जगपाल सिंह, अमित यादव, नारायण सिंह, राजू किशन, सलीम खान, अभिषेक, समीर, मोमिन खान, आकाश, रोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)