नोएडा। गणेश वंदना के साथ सेक्टर -62 श्रीरामलीला मंचन 2022 का कल होगा शुभारंभ।

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित सेक्टर 62 के रामलीला मैदान, सी-57 में कल सायं सात बजे श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन 2022 का शुभारंभ होगा। श्रीरामलीला महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन 26 सितंबर से शुरू होकर 06 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

गयारह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि गयारह बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली के प्रख्यात परेड ग्राउंड रामलीला में लगातार 30 वर्षों से मंचन करने वाली मंडली रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के लगभग पचास कलाकार मुख्य निर्देशक अमितोश पंडित के निर्देशन में लीला मंचन करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा 30 सितंबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा सेक्टर -20 स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, हरौला, सेक्टर 9,10,11,12,22, 55, खोड़ा लेबर चौक से होते हुये सेक्टर 62, रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन हो जायेगा। 5 अक्टूबर को सायं पांच बजे 90 फिट के रावण, 85 फुट के कुम्भकरण और 80 फ़ीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। साथ ही साथ महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि 06 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जायेगा।


समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नोएडा पुलिस, प्राइवेट सुरक्षा गार्ड , शाहिद भगत सिंह सेना और युवा क्रांति सेना के लगभग सौ स्वयं सेवक लीला मंचन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनायेंगे। पूरे पंडाल में सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी।


समिति के चैयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि अग्निशमन की पूर्ण व्यवस्था की जायेगी। नोएडा अग्निशमन विभाग द्वारा भी आग पर नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध किया जायेगा। कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूकता संदेश भी दिया जायेगा। आमजनों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक अपनी सेवा देंगे।

प्रेसवार्ता में उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, पवन गोयल, तरुण राज अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल, चौधरी रविन्द्र सिंह,डॉ. एस.पी.जैन,गौरव मेहरोत्रा, सलाहकार मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, राम बारात संयोजक एस एम गुप्ता, शांतनु मित्तल, संजय शर्मा, मनीष गुप्ता, चक्रपाणि गोयल,अर्जुन प्रजापति,अर्जुन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़, मुकेश गुप्ता, ओमवीर शर्मा, रंजीव गुप्ता,सुरेश गुप्ता,मल्लिकेश्वर झा, संतोष त्रिपाठी, सुशील गोयल, राहुल केसरवानी,तिलकराज मित्तल, आर.सी. गुप्ता आदि उपस्थित थे।

  • रेलवे चलायेगी 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रीप, शीतल जल की होगी उचित व्यवस्था।
    समाज जागरण डेस्क। प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है, “गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. उत्तर मध्य रेलवे द्वारा भी कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं… हम अकेले मई महीने में लगभग 1,500 अतिरिक्त ट्रिप…
  • “सिंदूर शाश्वत सौभाग्य का प्रतीक है।” भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू
    नमस्कार । भारतीय सेना के सम्मान मे जमशेदपुर भाजपा विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जन समान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। हाथों मे तिरंगा माथे पर सिंदूर लगाए महिलाओं ने भारत माता की जयकारा लगाती रही। साथ हि दुश्मन देशों…
  • राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक ब्लॉक प्रबंधक को भी दे उच्च वेतनमान का लाभ :हाईकोर्ट।
    *अनूपपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत सहायक ब्लॉक प्रबंधक को भी उच्च वेतनमान व मेट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर दें समस्त लाभ देने के आदेश दिए हैं।हाईकोर्ट में दायर याचिका में माननीयन्यायालय ने आदेशित किया हैं कि याचिकाकर्ता को मेट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार पूर्व की भाँति वेतनमान प्रदान करने…
  • विण्ढ़मगंज पुलिस ने फरार चल रहे, 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
    दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 18.05.2025 को मुखबिरी सूचना पर थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-…
  • पुलिस ने कुल 10 वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा।
    दैनिक समाज जागरण। सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर/क्षेत्राधिकारी ओबरा के आदेश के क्रम में दिनांक 18.05.2025 को थाना रा0गंज ने 05 नफर, थाना ओबरा 03 नफर व थाना चोपन से 02 नफर (कुल 10 नफर) वारंटियों को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार…