श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित सेक्टर 62 के रामलीला मैदान, सी-57 में कल सायं सात बजे श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन 2022 का शुभारंभ होगा। श्रीरामलीला महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन 26 सितंबर से शुरू होकर 06 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
गयारह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि गयारह बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली के प्रख्यात परेड ग्राउंड रामलीला में लगातार 30 वर्षों से मंचन करने वाली मंडली रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के लगभग पचास कलाकार मुख्य निर्देशक अमितोश पंडित के निर्देशन में लीला मंचन करेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा 30 सितंबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा सेक्टर -20 स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, हरौला, सेक्टर 9,10,11,12,22, 55, खोड़ा लेबर चौक से होते हुये सेक्टर 62, रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन हो जायेगा। 5 अक्टूबर को सायं पांच बजे 90 फिट के रावण, 85 फुट के कुम्भकरण और 80 फ़ीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। साथ ही साथ महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि 06 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जायेगा।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नोएडा पुलिस, प्राइवेट सुरक्षा गार्ड , शाहिद भगत सिंह सेना और युवा क्रांति सेना के लगभग सौ स्वयं सेवक लीला मंचन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनायेंगे। पूरे पंडाल में सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी।
समिति के चैयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि अग्निशमन की पूर्ण व्यवस्था की जायेगी। नोएडा अग्निशमन विभाग द्वारा भी आग पर नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध किया जायेगा। कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूकता संदेश भी दिया जायेगा। आमजनों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक अपनी सेवा देंगे।
प्रेसवार्ता में उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, पवन गोयल, तरुण राज अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल, चौधरी रविन्द्र सिंह,डॉ. एस.पी.जैन,गौरव मेहरोत्रा, सलाहकार मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, राम बारात संयोजक एस एम गुप्ता, शांतनु मित्तल, संजय शर्मा, मनीष गुप्ता, चक्रपाणि गोयल,अर्जुन प्रजापति,अर्जुन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़, मुकेश गुप्ता, ओमवीर शर्मा, रंजीव गुप्ता,सुरेश गुप्ता,मल्लिकेश्वर झा, संतोष त्रिपाठी, सुशील गोयल, राहुल केसरवानी,तिलकराज मित्तल, आर.सी. गुप्ता आदि उपस्थित थे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



