google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मल्हार अंग्रेजी शराब दुकान में चोरो का धावा,,,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। मल्हार नगर पंचायत में मेन रोड स्थित शराब दुकान में कोई एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे का दीवार को तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से करीब 7600 के आसपास नगदी और अंग्रेजी शराब की 2 बॉटल ले गए मौके पर बिलासपुर डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुँच जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार मेन रोड में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान स्थित है जिसमें बीती रात 3 बजे के आसपास एक अज्ञात चोर अंग्रेजी शराब दुकान की पीछे दीवार को तोड़ सेंधमारी कर दुकान के अंदर घुस गए और काउंटर में रखे बिक्री की रकम 5900 नगद एव 2 अंग्रेजी ऐसी ब्लैक का बॉटल ले उड़े जिसकी टोटल कीमत 7600 के आसपास है।

शराब दुकान में 2 गार्डो की है तैनाती
मल्हार शराब दुकान में रमेश यादव एवं त्रिलोक जांगड़े नाम के दो युवकों की रात में डयूटी थी। फिर भी उसके बाद अज्ञात चोर द्वारा दीवार को सेंधमारी कर चोरी करने में कामयाब हो गए
फिलहाल मल्हार पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)