google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा वसंतोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, फूलों के साथ व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

नोएडा, सेक्टर 33ए। सेक्टर 33ए में चल रहे चार दिवसीय 38वें वसंतोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फूलों के मनमोहक दृश्य देखकर लोग हर्षित नजर आए। आगंतुकों ने विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। प्रदर्शनी में मनोरंजन के साथ-साथ उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति की रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर किया और हास्य कविताओं से लोगों को खूब हंसाया।

नोएडा सेक्टर 33 स्थित पार्क में आयोजित वसंतोत्सव में आज फूल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने जहां विभिन्न प्रकार के फूलों को देखकर सेल्फी ली, वहीं बागवानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। मेले में सेल्फी लेने वालों की संख्या काफी अधिक रही। ऐसा प्रतीत हुआ मानो कई लोग फूलों का आनंद लेने से अधिक सेल्फी के लिए मेले में पहुंचे हों। स्टॉलों पर भी भीड़ रही, हालांकि कुल भीड़ के अनुपात में यह कम दिखाई दी।

वसंतोत्सव में फूलों की सुगंध के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। राजस्थानी, हरियाणवी और बिहारी भोजन सहित कई राज्यों के व्यंजन उपलब्ध रहे, जिनका आगंतुकों ने स्वाद लिया।

फूलों की प्रदर्शनी में फूलों की विभिन्न किस्मों और बागवानी संबंधी स्टॉलों के अलावा कपड़ों और बच्चों के खिलौनों की दुकानें भी सजाई गई थीं। इससे यह संकेत मिला कि इस बार आयोजकों ने सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया है। पूर्व में आमतौर पर मेले में केवल फूलों और उनसे संबंधित स्टॉल ही लगाए जाते थे, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में व्यंजन, वस्त्र, अचार-पापड़ और अन्य उत्पादों की दुकानें भी देखने को मिलीं।

चार दिवसीय वसंतोत्सव में जानकारीपूर्ण गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग प्रदेशों के लोकगीत-संगीत प्रस्तुत किए गए तथा कवि सम्मेलन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)