सेक्टर-62 स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ आयोजन, विश्व शांति और राष्ट्र की उन्नति की कामना
नोएडा। विजयादशमी के पावन पर्व पर नोएडा के सेक्टर-62 स्थित वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान (सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन) परिसर में भव्य शस्त्र पूजन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ किया गया और भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा वीरता के प्रतीक शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

संस्थान की ओर से पिछले कई वर्षों से विजयादशमी का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुबह 10 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व शांति और राष्ट्र की उन्नति की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।
पंकज सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री मदन चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आनंद चौहान और प्रकाश हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वी. एस. चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संस्थान के अध्यक्ष प्रेम चौहान, उपाध्यक्ष करतार सिंह चौहान और संरक्षक मान सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
संस्थान के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में महासचिव ठाकुर राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष प्रमोद राणा, सुधीर चौहान, कुलदीप परमार, ठाकुर एन. पी. सिंह, ठाकुर अनूप सिंह, ठाकुर नवीन राणा, ठाकुर कृपाल सिंह, ओमबीर राणा, मनोज राणा, ठाकुर संजय सिंह, रवि प्रधान, रोहताश चौहान, धर्मपाल चौहान, अंकुर चौहान और मिंटू चौहान सहित समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अतिथि मौजूद रहे।
विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन और हवन-यज्ञ के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, वीरता के सम्मान और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना का संदेश दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



