दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति नबीनगर रोड में लगातार चौथे वर्ष संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धा और भक्ति के इस संगम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं।इस वर्ष 2026 में प्रसिद्ध कथावाचिका रोशनी शास्त्री जी के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है।
कथा के दौरान रोशनी शास्त्री जी द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, रुक्मणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जा रहा है, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्तों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के समापन के बाद 20 अक्टूबर को भव्य झांकी के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। झांकी में विभिन्न देवी-देवताओं की झलकियाँ और भक्ति गीतों पर नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे।इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आ रहे हैं।कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष जयराम पाल,सचिव गुप्तेश्वर गुप्ता,,सुरेश सोनी,सोनू सोनी,सोनम सिंह, सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे झांकी का कार्यक्रम है उसके बाद मूर्ति विशेषज्ञ किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



