google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आयोजित हुआ, न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम

दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बच्चों ने लहराया जीत का परचम

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और मोमेंटो देकर किया गया पुरस्कृत

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

गुरमा/ सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र चोपन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करगरा पश्चिम टोला के प्रागंण में न्याय पंचायत चतरवार का न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री मा. संजीव सिंह गौण, ए.आर.पी प्रशांत अवस्थी ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक है। प्रतियोगिता में आयोजित खेल कूद में बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने जीत का परचम लहराया। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता संकुल शिक्षक सुनील कुमार वर्मा, गुरु प्रसाद, अजय कुमार, रुद्र प्रसाद तथा उपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र, और खेल अनुदेशकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्याम बिहारी मधुर ने सभी शिक्षकों की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारी और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री का हृदय पटल से आभार व्यक्त किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सहसंचालक कृष्ण कुमार पांडेय, केशरी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार यादव,संजय कुमार, राज कुमार, समर बहादुर, संतोष कुमार, शुभम यादव, राकेश कुमार वैश्य, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, नितेश्वर शुक्ल, सतीश कुमार यादव, केशव प्रसाद, राकेश कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, शिवशंकर यादव, रतन वर्मा, किरन राही,अर्चना सिंह, आस्था सिंह, अलका केशरी, रूपकिशोर शर्मा, सतीश सिंह, अंजनी कुमारी सहित प्रतिभागी बच्चे व अभिभावकगण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)