समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
बिलासपुर। एक लंबे अरसे से पुराना बस स्टैंड के लोग जलभराव की बड़ी समस्या से जूझते आ रहे हैं, नगर निगम इस संबंध में गंभीरता दिखाते हुए एक विशाल नाले का निर्माण करने जा रही है। “यह नाला सी0एम0डी0चौक की ओर से आकर पूराना बस स्टैंड होते हुए आगे जाएगा।”नाला का आकार काफी वृहद होगा, इसलिए पुराना बस स्टैंड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से अग्रसेन चौक की ओर आने वाली एक तरफ की सड़क कुछ दिनों के लिए स्थाई रूप से बंद रहेगी। परिवतिर्त मार्ग- 01- रविंद्र नाथ टैगोर चौक की ओर से पुराना बस स्टैंड की ओर आने वाले यातायात को डायवर्टेड किया जाएगा, जो सीधे तारबाहर चौक होते हुए, सीएमडी चौक,अग्रसेन चौक की ओर जाएंगे,02-इसी प्रकार सीएमडी चौक से होकर पुराना बस स्टैंड आने वाला वाहन सीधे तारबहार, टैगोर चौक होकर जाएगा। आम जनता से अपील है कि इस विशाल नाला निर्माण कार्य के समय यातायात के परिवर्तित मार्ग उपयोग करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



