संवाददाता विवेक कुमार समाज जागरण!
राजधानी लखनऊ के विकासखंड मोहनलालगंज क्षेत्र के कस्बा मोहनलालगंज में गौरव ज्वेलर्स द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराए गए आपको बता दे की जेठ माह का यह तीसरा बड़ा मंगल है जिसमें विभिन्न विभिन्न जगहों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आज मोहनलालगंज कस्बे में गौरव पांडेय द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन मोहनलालगंज के गौरव मार्केट में गौरव ज्वेलर्स पर करवाया गया जिसमें क्षेत्रीय व कस्बे के लोगों को प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया हिस्सा भी लिया और इसी के साथ नगर पंचायत मोहनलालगंज के रानी खेड़ा गांव में भी विशाल भंडारे का आयोजन सभासद राहुल यादव द्वारा करवाया गया था जिसमें रानी खेड़ा गांव के लोगों ने एवं रोड पर चल रहे लोगों ने रुक रुक कर प्रसाद लिया और ग्रहण भी किया इसी के साथ बड़े मंगल पर ग्राम पंचायत उत्तर गांव में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें यह भंडारा समाजसेवी कमल किशोर द्वारा करवाया गया और जिसमें गांव के लोगों ने विशाल भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर ग्रहण भी किया इसी के साथ कमल किशोर के विशाल भंडारे में पहुँचे मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय एडवोकेट आशीष द्विवेदी व मोहनलालगंज भाजपा विधायक अमरीश रावत भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह भाजपा नेता अमन सिंह चौहान किसान यूनियन के नेता ऋषि मिश्रा ब्लॉक मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व एडवोकेट ऋषि द्विवेदी एवं पत्रकार अभिलाष दीक्षित सूरज तिवारी जिला मीडिया प्रभारी विवेक पत्रकार रामजी समाजसेवीअमर सिंह भूपेश सिंह समाजसेवी और पत्रकार आशीष द्विवेदी एवं इसी के साथ मोहनलालगंज के सभी वरिष्ठ पत्रकार बंधु उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



