समाज जागरण* राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर मिशन शक्ति का आयोजन ओम साई जनता जनार्दन इंटरमीडिएट कॉलेज कलवारी खुर्द मे आज कॉलेज के प्रबंधक गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कक्षा 12 की विज्ञान वर्ग की छात्रा निशा सिंह को एक दिन का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया। छात्रा निशा सिंह ने बताया कि एक दिन का प्रधानाध्यापक बनने में अच्छा अनुभव मिला।जिसमें अध्यापकों द्वारा मार्गदर्शन भी किया गया।

कॉलेज के प्रबंधक गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करना महिला सुरक्षा महिलाओं को और छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस संबंधी शिकायत भी कर सकती हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधी हेल्पलाइन नंबर और पुलिस हेल्पलाइन नंबर सभी छात्राओं को दिया गया है। इसके अलावा चिकित्सा संबंधित अस्पतालों में डॉक्टर से भी संवाद कर सकती हैं। छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण बना के लिए प्रेरित करना मिशन शक्ति के तहत जागरूक करना। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



