मोटर साइकिल सवारों को मुफ्त हेलमेट ओर फूल भेट कर जीवन ओर सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक
दैनिक समाज जागरण, [ महेन्द्र जावला बहल ]
बहल-लोहारू । हरियाणा दिवस के अवसर पर चौ देवीलाल विचार मंच के संयोजक विजय सिंह गोठड़ा ओर लोहारू पुलिस ने मोटर साइकिल सवारों को मुफ्त हेलमेट ओर फूल भेट कर एक अनूठी पहल की है।
लोहारू सूरजगढ़ रोड पुलिस नाके पर आज लोहारू पुलिस ओर चौ देवीलाल विचार मंच के सयुक्त तत्वाधान में 60 वे हरियाणा दिवस अवसर पर 60 हेलमेट मोटर साइकिल चालकों को फूल के साथ मुफ्त वितरित किए गए। लोहारू थाना अध्यक्ष जरनैल सिंह ने बताया कि चालान काटकर या जुर्माना लगा देने से लोगों को समझ आती तो यह काम तो पुलिस प्रशासन ओर कानून वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन फिर भी बाइकर्स बिना हेलमेट सफर करने से बाज नहीं आ रहे। ओर खासकर युवाओं में मृत्यु के प्रति खौफ ना होना, परिवार जनों के कष्ट का आभास न होना ओर बिना हेलमेट चलने में शान समझना बड़ी वजह है। इसलिए महसूस किया गया कि सजा या जुर्माने की बजाए अमूल्य जीवन, परिवार की पीड़ा ओर झूठी शान के बारे में युवाओं को समझा कर जागरूक करने ओर फूल भेट कर शर्मिंदा किया जाए ओर उनको सच्चाई से अवगत कराया जाए। इसलिए आज यह पहल की है। जिसमें चौ देवीलाल विचार मंच के संयोजक विजय सिंह गोठड़ा ओर अन्य सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिला है।
मंच संयोजक विजय सिंह गोठड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि थाना अध्यक्ष के विचार जानकर पुलिस के मानवीय चेहरे ओर सामाजिक स्वरूप से प्रभावित होकर मंच के सदस्यों के सहयोग से 60 हेलमेट भेंट कर लोहारू पुलिस का छोटा सा सहयोग करने का प्रयास किया है। ओर उन्होंने दूसरे सामाजिक संगठनो ओर समृद्ध लोगों से इस तरह के पुनीत कार्य में पुलिस प्रशाशन का सहयोग करने का अनुरोध किया है।



