समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। 10अगस्त 2022बुधवार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की ओर से मस्तुरी विधानसभा के ब्लाक मस्तुरी में निकाली जा रही 75 किलोमीटर की आजादी तिरंगा के सम्मान में पदयात्रा बुधवार को दूसरे दिन सुबह ग्राम पंचायत चिल्हाटी के हनुमान चौक से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द्र का संदेश दिया गया। इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर के फूलमाला से पदयात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगे फहराते हुए चल रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है।
तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों और कांग्रेस नेताओं के योगदान को याद करने के लिए इस यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने पूरा योगदान दिया और जेल भी गए। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही देश को आजादी नसीब हुई और आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पहलेमहात्मा गांधी, डाक्टर भीमराव अंबेडकर प्रधानमंत्री पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अहम योगदान दिया। 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब यह समय है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें, जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि इस समय देश में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य चुनौतियां हैं, जिनका समाधान करने में मौजूदा बीजेपी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आम लोगों का महंगाई में गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। यह कांग्रेस ही थी, जिसके समय में महंगाई पर काबू था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि देश की आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने योगदान दिया उनके जज्बे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि आजादी की तिरंगा पदयात्रा का आगाज मंगलवार को ग्राम बोहारडीह से हुआ था। यह यात्रा 75 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगी।
आजादी तिरंगा पदयात्रा का दूसरा पड़ाव बुधवार रात को भटचौरा ग्राम पंचायत में होगा। गुरुवार को बहतरा से मल्हार तक पदयात्रा निकाली जाएगी। जहां पदयात्रा का गुजर रही गांव-गांव, तक केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, तानाशाही के खिलाफ आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
आज इस पद यात्रा में पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर,महिला जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश,जिला पंचायत सदस्य मस्तुरी महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव,पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव बिंदु जायसी, मंडी सदस्य रामेश्वर साहू,अशोक सुर्यवंशी,ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर.के वर्मा, ब्लॉक महामंत्री मुकेश बंजारे,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, उपाध्यक्ष विजय नामदेव,कांति भारद्वाज,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, विशंभर बादल खुटे,लखन टंडन मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त, मल्हार नगर पंचायत एल्डरमैन अमित पान्डेय पार्षद विष्णु कैर्वत, जोंधरा उपसरपंच दिनेश शर्मा,अरविंद लहरिया,पुष्पेंद्र राय,ताराचंद वर्मा, धनेष बांधे, उक्कील पटवा, शहर ल कैवर्त,राकेश शर्मा,सार्थक तिवारी, गजपाल पैकरा, दिलहरण लहरी,विक्रम तिवारी, दिनुपाल दिनेश, कुंदन, दिपेश्वर, विक्की नायक,नेत्र टंडन सुभाष टंडन,नरेश कैवर्त,मन्नू यादव,दुकालू यादव सहित क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारी व सदस्य तिरंगा पदयात्रा में शामिल रहे।
- नोएडा। शहीद स्मारक सेक्टर 29 से निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा।नोएडा समाज जागरण डेस्क नोएडा 14 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के द्वारा आज नोएडा सेक्टर 29 शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा की आयोजन किया जायेगा। पार्टी ने नोएडा महानगर के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से यात्रा मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचे की अपील की है। 15 मई शाम को 5…
- थाना बिनौली । बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान व अन्य को गोली मारकर किया घायल।बागपत। थाना बिनौली स्थित ग्राम सिरसली मे 2 बाइक सवार ने मौजूदा ग्राम प्रधान व अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शाम साढे पांच बजे की बतायी जा रही है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल मे भर्ती करवाया है जहाँ पर उपचार किया जा रहा है।…
- चालक के दांये बांये न बैठे। मानक से ज्यादा सवारी होने पर होगी कार्यवाही: नोएडा पुलिससमाज जागरण डेस्क नोएडा 14 मई 2025। सड़क पर दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए नोएडा पुलिस 15 दिवसीय अभियान चला रही है। जिसमें मानक से अधिक सवारी बिठाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा पर नियमानुसार कार्यवाही किए जायेंगे। नोएडा यातायात पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एडवाईजरी जारी की गई है। जिसमें ऑटो के…
- भारतीय जनता पार्टी सैनिक विहार मंडल में मण्डल गठन को लेकर कार्य समिति की बैठकनोएडा 14 मई 2025। नोएडा भारतीय जनता पार्टी सैनिक विहार मंडल में मण्डल गठन को लेकर कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रवासी विजय शुक्ला पूर्व महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर एव मंडल प्रभारी नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, राम महर कौशिक सैनिक विहार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं अन्य…
- किसानों के आत्मनिर्भरता की बैक्सीन है प्राकृतिक खेतीप्राकृतिक खेती प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों के विचारसमाज जागरण ओंकार नाथदानगंज(वाराणसी)-प्राकृतिक खेती को अपनाने से न सिर्फ मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है बल्कि किसान बिषमुक्त खाद्यान्न का उत्पादन कर सकते हैं। उक्त बातें आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय अयोध्या के प्रबंधकीय समिति के सदस्य शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने बुधवार को…