समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। 10अगस्त 2022बुधवार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की ओर से मस्तुरी विधानसभा के ब्लाक मस्तुरी में निकाली जा रही 75 किलोमीटर की आजादी तिरंगा के सम्मान में पदयात्रा बुधवार को दूसरे दिन सुबह ग्राम पंचायत चिल्हाटी के हनुमान चौक से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द्र का संदेश दिया गया। इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर के फूलमाला से पदयात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगे फहराते हुए चल रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है।
तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों और कांग्रेस नेताओं के योगदान को याद करने के लिए इस यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने पूरा योगदान दिया और जेल भी गए। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही देश को आजादी नसीब हुई और आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पहलेमहात्मा गांधी, डाक्टर भीमराव अंबेडकर प्रधानमंत्री पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अहम योगदान दिया। 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब यह समय है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें, जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि इस समय देश में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य चुनौतियां हैं, जिनका समाधान करने में मौजूदा बीजेपी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आम लोगों का महंगाई में गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। यह कांग्रेस ही थी, जिसके समय में महंगाई पर काबू था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि देश की आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने योगदान दिया उनके जज्बे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि आजादी की तिरंगा पदयात्रा का आगाज मंगलवार को ग्राम बोहारडीह से हुआ था। यह यात्रा 75 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगी।
आजादी तिरंगा पदयात्रा का दूसरा पड़ाव बुधवार रात को भटचौरा ग्राम पंचायत में होगा। गुरुवार को बहतरा से मल्हार तक पदयात्रा निकाली जाएगी। जहां पदयात्रा का गुजर रही गांव-गांव, तक केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, तानाशाही के खिलाफ आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
आज इस पद यात्रा में पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर,महिला जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश,जिला पंचायत सदस्य मस्तुरी महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव,पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव बिंदु जायसी, मंडी सदस्य रामेश्वर साहू,अशोक सुर्यवंशी,ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर.के वर्मा, ब्लॉक महामंत्री मुकेश बंजारे,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, उपाध्यक्ष विजय नामदेव,कांति भारद्वाज,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, विशंभर बादल खुटे,लखन टंडन मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त, मल्हार नगर पंचायत एल्डरमैन अमित पान्डेय पार्षद विष्णु कैर्वत, जोंधरा उपसरपंच दिनेश शर्मा,अरविंद लहरिया,पुष्पेंद्र राय,ताराचंद वर्मा, धनेष बांधे, उक्कील पटवा, शहर ल कैवर्त,राकेश शर्मा,सार्थक तिवारी, गजपाल पैकरा, दिलहरण लहरी,विक्रम तिवारी, दिनुपाल दिनेश, कुंदन, दिपेश्वर, विक्की नायक,नेत्र टंडन सुभाष टंडन,नरेश कैवर्त,मन्नू यादव,दुकालू यादव सहित क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारी व सदस्य तिरंगा पदयात्रा में शामिल रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



