google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा झंडा लहराना है

फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण

धामपुर । झंडा हर घर पर लगाओ अभियान के अंतर्गत नगर में सपा के कद्दावर नेता हाजी नईम उल हसन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एक तिरंगा जागरूकता रैली निकालकर नगरवासियों से हर घर पर झंडा लगाने का आह्वान किया।
रैली हाजी नईम उल हसन के आवास से प्रारंभ होकर रोड़वेज बस स्टैंड, थाना चौराहा, स्टेशन मार्ग, मिल चौराहा, फव्वारा चौक, जुमेरात का बाज़ार, मीना मार्केट, शाही मार्केट से होते हुए उन्ही के आवास पर सम्पन्न हुई। पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन ने बताया तिरंगा हमारी आन-बान और शान है सबसे पहले तिरंगा का सम्मान है। इसी के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर हर घर पर झंडा लगाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई है और लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। साथ ही हाजी नईम उल हसन ने नगरवासियों से तिरंगे के सम्मान के बारे में जागरूक करते हुए कहा हम अपने घरों पर तिरंगा तो लगा ही रहे हैं लेकिन सबसे पहले हमें इसका सम्मान करना है हमारा तिरंगा नीचे न झुकने पाए इसके लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है वह तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)